रविवार, 22 नवंबर 2020

ग्वालियर नगर निगम ईको ग्रीन से हर माह वसूलेगा 70 लाख स्र्पये, बैंक गारंटी से होगी वसूली

 

 शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रही ईकोग्रीन कंपनी से नगर निगम द्वारा हर माह 70 लाख स्र्पये की वसूली की जाएगी। क्योंकि जो कार्य ईकोग्रीन कंपनी को करना था वह कार्य नगर निगम को करना पड़ रहा है, इसके लिए बकायदा निगम ने ईकोग्रीन कंपनी के कर्मचारियों को कार्य पर भी रखा है। निगम के अधिकारियों ने ईकोग्रीन कपंनी के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी है।

शहर से कचरा एकत्रित कर उससे बिजली बनाने के लिए नगर निगम ने चीन की कंपनी ईकोग्रीन से करार किया था। इसके बाद ईकोग्रीन कंपनी ने शहर से कचरा संग्रहण कर उसे केदारपुर साइड पर पहुंचाना प्रारंभ कर दिया था। साथ ही उन्होंने इस कचरे से ऊर्जा बनाने के लिए प्लांट लगाने का कार्य भी प्रारंभ किया था। इसी दौरान चीन और भारत के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया जिसके चलते चीन पर भारत ने कई प्रतिबंध लगा दिए। इसी बीच अक्टूबर माह मंे चीन की भारत में कार्य कर रही ईकोग्रीन कपंनी ने कर्मचारियों को वेतन देना बंद कर दिया। जिसके कारण कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इसी दौरान निगम ने ईकोग्रीन कंपनी को नोटिस जारी किया जिसके बाद उनसे कार्य करने मंे असमर्थता जताई। निगम ने ईकोग्रीन कंपनी के ठीक हालत वाले वाहनों को जब्त कर उनके कर्मचारियों को अपने यहां कार्य पर रख लिया। लेकिन इन 450 कर्मचारियों को वेतन , वाहनों में प्रतिदिन डीजल एवं वाहनों का मेंटेनेंस का बिल ईकोग्रीन को निगम भेजेगा। जो कि करीब 70 लाख स्र्पये हैं । इस बिल की वसूली ईकोग्रीन कपंनी द्वारा कार्य करने से पूर्व बैंक में जमा 12 करोड़ 73 लाख स्र्पये की गांरटी से करने की योजना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

एडवोकेट नरेंद्र सिंह ने उठाया था हाथठेले वालों का मामला:बाजार से ठेले हटाने के मामले में आयोग में जल्द होगी सुनवाई

  13 फरवरी को शहर के हृदयस्थल सदर बाजार, सिकरवारी बाजार, हनुमान चौराहा, झंडा चौक से लेकर रुई की मंडी तक लगने वाले हाथठेले, फड़ दुकानदारों क...