शनिवार, 5 दिसंबर 2020

कलेक्टर ने भवानी वेयर हाउस और प्रेस्टीज वेयर हाउस के खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

समर्थन मूल्य पर धान, बाजरा व ज्वार के खरीदी का कार्य किया जा रहा है। सभी खरीदी केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार किसानो के हित में जो निर्देश दिए गए हैं उसका प्रबंधन किया जाए। अंतिम तिथि तक जो भी किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने आए उसे अवश्य क्रय किया जाए। अंतिम दिन समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये किसानों को टोकन वितरण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
        कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को भवानी वेयर हाउस एवं प्रेस्टीज वेयर हाउस पर बनाए गए खरीदी केन्द्र का अवलोकन किया। उनके साथ अपर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, तहसीलदार श्री महेश कुशवाह, खाद्य अधिकारी श्री जादौन एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने खरीदी केन्द्र पर समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि जो भी किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु लाते हैं उसको क्रय करने की व्यवस्था की जाए। खरीदी केन्द्र पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जहां आवश्यक हो वहाँ किसानों की उपज धर्मकांटे पर भी तुलवाने की व्यवस्था की जाए ताकि किसान को अधिक समय न लगे।
    कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्र पर किसानों के लिये पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ गुड-चने की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर उपस्थित किसान भाईयों से चर्चा की तथा खरीदी केन्द्र पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

एडवोकेट नरेंद्र सिंह ने उठाया था हाथठेले वालों का मामला:बाजार से ठेले हटाने के मामले में आयोग में जल्द होगी सुनवाई

  13 फरवरी को शहर के हृदयस्थल सदर बाजार, सिकरवारी बाजार, हनुमान चौराहा, झंडा चौक से लेकर रुई की मंडी तक लगने वाले हाथठेले, फड़ दुकानदारों क...