शनिवार, 23 जनवरी 2021

महिला सम्मान में रथ सहित रैली निकाल कर पुलिस अधिकारीयों और उनके परिवार के बच्चों ने शपथ लेकर महिला अपराधों में कमी लाने हेतु सामाजिक जागरूकता के लिये जेहाद शुरू किया

 पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार महिला अपराधों में कमी लाने के लिए जागरुकता अभियान 11 जनवरी, 2021 से संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रारंभ किया गया है। माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 11.01.2021 को भोपाल में इसका शुभारंभ किया गया। दिनांक 22.01.2021 को 05वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, मुरैना के परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 10.30 बजे वाहिनी के समस्त अधिकारियों, जवानों एवं वाहिनी के परिवार के लगभग 300 बच्चों को महिला सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई गई।

शपथ के उपरांत एक सम्मान रैली का आयोजन किया गया। सम्मान रैली के लिए एक सम्मान रथ तैयार किया गया, जिसमें पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए फ्लेक्स/पोस्टर लगाए गए थे। तत्पश्चात् सम्मान अभियान की शुभंकर गुड्डी का चित्र एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न फ्लेक्स एवं नारों को छोटी-छोटी तख्तियों पर लगाकर सम्मान रैली वाहिनी के परेड ग्राउण्ड  से प्रारंभ होकर गेट क्रमांक 02 से व्ही.आई.पी. रोड होते हुए वाहिनी की आवासीय लाइन, फर्स्ट यू, सेकेण्ड यू, थर्ड यू लाइन, पुरानी लाइन एवं नवीन आवासों से निकाली गई। रैली के दौरान रैली में शामिल हुए पुलिस परिवार के लगभग 300 बालक-बालिकाएं पूरे जोश के साथ विभिन्न नारे लगा रहे थे, जैसे- ’’नारी का सम्मान, असली हीरो की पहचान’’, ’’नारी शक्ति, जिन्दाबाद’’। जब रैली वाहिनी के आवासीय परिसर से होकर निकल रही थी तो उस समय वाहिनी के परिवारों द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात् वाहिनी परेड ग्राउण्ड पर रैली का समापन हुआ एवं पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं सभी बच्चों के स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
इसके पूर्व दिनांक 20 एवं 21 जनवरी, 2021 को वाहिनी के प्रशिक्षण हाॅल में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के लिए महिला अपराधों में कमी लाने के लिए जागरुकता हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।

आगामी दिनांकों में सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी के पुलिस परिवार के बच्चों के लिए ड्राइंग, निंबध, वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

एडवोकेट नरेंद्र सिंह ने उठाया था हाथठेले वालों का मामला:बाजार से ठेले हटाने के मामले में आयोग में जल्द होगी सुनवाई

  13 फरवरी को शहर के हृदयस्थल सदर बाजार, सिकरवारी बाजार, हनुमान चौराहा, झंडा चौक से लेकर रुई की मंडी तक लगने वाले हाथठेले, फड़ दुकानदारों क...